बाड़मेर | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जालीपा कैंट में शनिवार को प्रातःकालीन सभा में पीएम श्री क्लासरूम अवॉर्ड के तहत जून माह के लिए चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और पीएम श्री विद्यालय योजना के अनुरूप है। उद्देश्य विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा, जीवन कौशल, सकारात्मक व्यक्तित्व गुणों की पहचान करना है। विद्यालय में चयन का आधार केवल पढ़ाई नहीं रहा। नेतृत्व, रचनात्मकता, सहयोग, अनुशासन, संवेदनशीलता, समस्या-समाधान जैसे गुण भी देखे गए। हर माह तय मानकों के अनुसार हर कक्षा से विद्यार्थियों का चयन होता है। चयनित विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में सम्मान मिलता है। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का लक्ष्य हर बच्चे की छिपी प्रतिभा पहचानना है। लक्ष्य समग्र विकास है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच पर अच्छे व्यवहार, नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता, अनुशासन, के लिए सम्मान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ता है।