राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के नेतृत्व में उदयपुर के नए कलेक्टर गौरव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। चौहान ने बताया कि मुलाकात के दौरान शिक्षक संघ ने कलेक्टर के समक्ष गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति व प्रतिनियुक्ति समाप्त करने की मांग रखी। बता दें कि हाल ही में जयपुर में शिक्षा मंत्री के साथ हुए संवाद में भी चौहान ने प्रतिनियुक्ति के इस मुद्दे को उठाया था। प्रतिनिधिमंडल में कमलेश शर्मा, अरविंद मीणा, सुभाष बिश्नोई, रूपलाल मीणा, गोपी कुमावत, सीमा शर्मा, सोहन गराजिया, गजेंद्र शर्मा, रणवीर सिंह राणावत आदि शामिल रहे।