चूरू | राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल राणासर में बुधवार को भामाशाह की ओर से विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार बाकोलिया ने बताया कि भामाशाह डूंगरमल बजाज बंबई निवासी, कमल पोद्दार, रमाकांत सुंदरिया के सहयोग से स्कूल के 291 विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाएं, ज्योमेट्री बॉक्स, कलर बॉक्स, पैंसिल पैकेट आदि प्रदान किए गए।