पाली जिले के रोहट क्षेत्र में मंगलवार को दानाशनी-दूदनी के पास जीव-जंतुओं की सेवा की गई। 30 लोग कीड़ीनगरा (चींटियों को भोजन कराना) करने पहुंचे। संस्था के सदस्यों ने बताया कि संगठन की शुरुआत दो साल पहले मानव सेवा और जीव दया के उद्देश्य से की गई थी। तब से लगातार सामाजिक सरोकार और सेवा से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सदस्य नियमित रूप से गोशालाओं में सेवा, बकरा शाला में सहयोग, कीड़ीनगरा, बंदरों को भोजन उपलब्ध कराने, कुत्तों को दूध और रोटी खिलाने तथा दिव्यांग आश्रमों में सेवा कार्य कर रहे हैं। सदस्यों का कहना है कि आगे भी मानव सेवा और जीव दया के ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे। ये सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोज नाबरिया, सचिव मुकेश मोदी, रोहित गोलेछा, आनंद कोठारी, विनोद सालेचा, सुरेंद्र मरलेचा, मनीष गोलेछा, जितेंद्र कोठारी, यशवंत पारख, विमल कंटालिया, जय सालेचा, दीपक नाबरिया, शुभम पंच, पुनीत कागरेचा, सचिन पगारिया, रजत पंच, लक्की गिरिया, संदेश बांठिया, नमन मेहता, लंदन मेहता, चंद्रप्रकाश मेहता, सौरभ संचेती, हेमंत कटारिया, दिशांत बलोता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सेवा कार्य सामाजिक संस्था 'तेरा तुझको अर्पण' की ओर से संचालित की जा रही हैं। संस्था ने अपने स्थापना के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस विशेष सेवा और जीव दया अभियान का आयोजन किया।