प्रतापगढ़ | तीर्थ क्षेत्र शांतिनाथ बमोत्तर में भगवान शांतिनाथ का तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। समापन पर भव्य रथयात्रा निकली। धार्मिक आयोजन हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा में भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा सुसज्जित रथ में विराजमान रही। ढोल-नगाड़ों की थाप पर तीर्थ क्षेत्र परिसर में भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु भक्ति गीत गाते रहे। जयकारे लगते रहे। महोत्सव में पूजन-विधान, अभिषेक, शांति धारा हुई। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। धर्म आराधना की। समापन समारोह में तीर्थ क्षेत्र प्रबंधन समिति और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं, दानदाताओं का बहुमान किया।