जयपुर में केंद्र सरकार द्वारा मंजूर 42.80 किमी लंबे प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक मेट्रो फेज-2 का काम 4 चरणों में होगा। राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन सबसे पहले टोंक रोड पर प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक 12 किमी का रूट तैयार करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रियाधीन है। इस बीच कुल 10 स्टेशन—प्रहलादपुरा, मानपुरा, बिलवा कलां, बिलवा, गोनेर मोड़, सीतापुरा, जेईसीसी, कुंभा मार्ग, हल्दी घाटी मार्ग और पिंजरापोल गौशाला—बनेंगे। दूसरे चरण में सीकर रोड टोडी मोड़ से अंबाबाड़ी तक और फिर शहर के बीच वाले एरिया में काम शुरू होगा। अलग-अलग पैकेज में काम करने से प्रोजेक्ट तय समय यानी 5 साल में पूरा होगा। ड्राइवरलेस होगी हमारी मेट्रो प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि मेट्रो ड्राइवरलेस रहेगी। इसे सीबीटीसी यानी कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल प्रणाली से संचालित किया जाएगा। इसके लिए मेट्रो कॉर्पोरेशन परीक्षण करेगा। सबसे लंबा एलिवेटेड मेट्रो नेटवर्क होगा शहर के दो सबसे व्यस्त टोंक रोड को सीकर रोड से जोड़ेगा। प्रहलादपुरा से शुरू होकर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, एयरपोर्ट, एसएमएस अस्पताल, अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर, वीकेआई, सीकर रोड एरिया के टोडी मोड़ तक कनेक्ट करेगा। एयरपोर्ट पर प्रस्तावित नए टर्मिनल के नीचे भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनेगा। सांगानेर से जयपुर एयरपोर्ट के बीच मेट्रो अंडरग्राउंड होगी, बाकी सभी जगह एलिवेटेड रूट रहेगा। एक फुट ओवरब्रिज व स्पर लाइन बनेगी