नागौर| नागौर–मुंडवा रोड स्थित आकांक्षा इंटरनेशनल स्कूल द गुरुकुल में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान का 78वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय निदेशक ललित पाराशर के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद सीआईआरसी नागौर शाखा की स्थापना की स्मृति में पौधारोपण किया गया और विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। समारोह में सीआईआरसी नागौर के अध्यक्ष संजय मित्तल और कोषाध्यक्ष रामचंद्र मांडण ने विद्यार्थियों को संस्थान की भूमिका, कर प्रणाली, राजस्व, सरकार की आय के स्रोत और बजट निर्धारण जैसे विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन प्राचार्य सिकंदर आलम अंसारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय स्टाफ प्रभा शर्मा उप प्राचार्या, मनोज कुमार जैन, भारत पाराशर, गुलाब दास, भगवाना राम सैन, मुरलीधर नवल, आदि का आभार प्रकट किया।