यमुना जल समझौते के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर आगमन पर शेखावाटी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने एयरपोर्ट, कनोडिया कॉलेज, रामबाग सर्किल, भाजपा प्रदेश कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास पर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ शेखावाटी के लोक कलाकारों ने पानी से जुड़े गीत प्रस्तुत किए। जवाहर सर्किल पर कार्यकर्ता मटके लेकर खड़े रहे। एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने शेखावाटी के साथ अन्याय किया। यमुना जल का सपना दिखाया, लेकिन कभी पूरा करने का प्रयास नहीं किया। कांग्रेस ने झूठे वादे किए, हम उनको पूरा कर रहे हैं। हरियाणा व राजस्थान में कांग्रेस सरकारें रहीं, जब भी कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में यमुना जल समझौते को निरस्त करने का वादा किया था, तब उस मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। गहलोत ने इस योजना पर कोई कार्य नहीं किया। कार्यक्रम में भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, राज्यसभा सांसद सतीश पूनियां, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, मंत्री अविनाश गहलोत, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, मुकेश दाधीच, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक शत्रुघ्न गोतम, मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, कमल चौधरी, मुकेश काका सहित कई मंत्री, विधायक और भाजपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। समझौता ऑनलाइन, कंप्यूटर वाला है तो देख लें सीएम ने कहा कि कांग्रेसी नेता मुझ से मांग रहे है कि समझौते को डिक्लियर करिए। डिक्लियर तो अपने आप ही हो जाएगा। ऑनलाइन है, देख लिजिए। कोई कंप्यूटर वाला है तो देख लिजिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस पर तंज प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भागीरथ गंगा को धरती पर लाए थे, दूसरे भागीरथ भजनलाल शर्मा हैं, जो मां यमुना को राजस्थान की धरती पर ला रहे हैं। यमुना से शेखावाटी में 3 पाइपलाइन से पानी आएगा। कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली चाहें तो ट्रक लेकर इन पाइपलाइन में भी जा सकते हैं। श्री ईश्वर राम हिंडाला मेमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष नेमाराम हिंडाला ने बताया कि डिंपल हिंडाला ने सीएम को तिलक लगाया। आभार जताने के लिए शेखावाटी क्षेत्र की 200 से अधिक महिलाएं सिर पर मटकी लेकर सीएम हाउस पहुंचीं।