भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सृजन शाखा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी, औरंगाबाद, राष्ट्रीय सचिव बबीता कोलकाता व राजस्थान अध्यक्ष अंबिका हैड़ा आदि के सानिध्य में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान अजमेर शाखा के आतिथ्य में राजस्थान प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बैठक हुई। भीलवाड़ा से तकनीकी प्रमुख के पद पर सृजन शाखा अध्यक्ष समीक्षा विजय ने शपथ ली। सृजन शाखा भीलवाड़ा से पुष्पा विजयवर्गीय, सौदामिनी विजयवर्गीय, रेखा अजलोदिया, शकुंतला कोठारी, रूपाली विजयवर्गीय उपस्थित थी।