जैसलमेर | विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श शिक्षण संस्थान, जैसलमेर एवं भामाशाह गुमानाराम सुथार जियाणी परिवार के सहयोग से कनोई गांव में चांदी देवी आदर्श विद्या मंदिर के भवन निर्माण के लिए 24 अप्रैल को सुबह 8.15 बजे भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में भामाशाह परिवार, विद्यालय समिति, ग्रामीणों ने भाग लिया। संस्थान के जिलाध्यक्ष मांगीलाल टावरी ने बताया कि जिले में संस्थान द्वारा 19 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसी कड़ी में कनोई गांव में भामाशाह गुमानाराम सुथार व जवाहरलाल सुथार के सहयोग से विद्यालय भवन का निर्माण होगा। व्यवस्थापक पदमसिंह राठौर ने बताया कि भामाशाह परिवार के जगदीश सुथार ने अपनी माता स्व. चांदी देवी के नाम पर विद्यालय खोलने के लिए आभार जताया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अमृत भूतड़ा, सचिव भंवरलाल कुमावत, घेवरसिंह राजगढ़, चतुर्भुज बोरावट, गुमानसिंह भाटी, हड़ंताराम प्रजापत, तेजाराम, आलाराम प्रजापत, सुजानाराम, पदमाराम व लीलूसिंह सलखा सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी गांव के युवा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।