सादुलपुर | न्यांगली गांव के पास स्थित नेत दादा मंदिर में बुधवार को मां कालका की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आयोजन के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। पंडित ने मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के साथ प्राण-प्रतिष्ठा करवाई। इस मौके पर भंडारा भी लगाया गया। इससे पहले मंगलवार रात जागरण हुआ। दिन में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान यज्ञ भी हुआ।