नागौर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई आईपीएल के तर्ज पर मिनी आईपीएल के दूसरे सीजन का खिताब गुजरात टाइटंस को मिला। नागौर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को आईपीएल जैसा मंच देने के लिए मिनी आईपीएल की शुरुआत की गई है। आयोजन सचिव धर्मेंद्र पंचोली ने बताया कि फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मध्य खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए शौर्य बिश्नोई के 103 रन की बदौलत 172 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में गुजरात टाइटंस ने कृष्ण कायत 77 व कृष्णा पारीक के 54 के बदौलत सात विकेट से जीत दर्ज की मिनी आईपीएल प्रतियोगिता का मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मकराना निवासी गुजरात टाइटंस टीम के भरत चौधरी 292 रन को दिया गया। प्रतियोगिता आयोजक बीसीसीआई लेवल ए कोच आरिफ खान ने बताया मिनी आईपीएल में खिलाड़ियों की भामाशाहों का सहयोग लिया गया प्रत्येक टीम को स्पॉन्सरशिप के लिए नागौर के खेल प्रेमी लोगों को शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पार्षद शिवकुमार राव, कृषि मंडी से विक्रम कासट, मनीष भुरट, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, सचिन भाटी, व्यापारी मनोज भाटी, उद्योगपति कैलाश रिनवा को मिनी आईपीएल की टीमों का मालिक बनाया गया। प्रतियोगिता में पूरे नागौर जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।