भीलवाड़ा | एस. टेक ग्रुप एवं दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में पांसल स्थित एस. टेक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के “रंज्ञान” कार्यक्रम का अगला चरण इस 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एडवेंचर कैंप, आयुर्वेद शिविर, आर्ट गैलरी, राइफल शूटिंग, जिप लाइनिंग, स्विमिंग, ऑर्केस्ट्रा, ओपन डांस, क्रिएटिव एक्टिविटीज एवं मेगा टैलेंट स्कॉलरशिप जैसी अनेक आकर्षक गतिविधियां शामिल रहेंगी। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं साहसिक क्षमताओं का विकास करना है। सभी गतिविधियों का प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। आयुर्वेद शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच एवं जीवनशैली संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। कार्यक्रम प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे से 11 बजे एवं 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। बाहरी विद्यार्थियों के लिए आवास, कैंटीन एवं परिवहन सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए 8386822849, 7877891312 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।