भास्कर संवाददाता|टोंक सर्व ब्राह्मण महासभा जिला टोंक की ओर से निकाली गई भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का समापन महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर जय जय परशुराम व ब्राह्मण एकता जिंदाबाद जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। इससे पहले श्री रामकृष्ण मंदिर से परिसर में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सदगुरु आश्रम टोंक संस्थापक पंडित राजकुमार शर्मा, संत रामनिवास महाराज, उनियारा-देवली विधायक राजेन्द्र गुर्जर, एएसपी रतन लाल भार्गव, महंत सुरेश दुबे, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा आदि ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। पटेल सर्किल पहुंचने पर डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा व अन्य अतिथियों ने भगवान परशुराम जी की महाआरती की। इस मौके पर शंभूदयाल शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, बाबूलाल शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार, राजाराम शर्मा, ब्रजराज स्नेही, विष्णुदत्त खांडल, डॉ. प्रेमशंकर, गोविंद नारायण, भुवनेश शर्मा, प्रकाश पाठक, ओम प्रकाश, भगवान सहाय, महावीर पाराशर, राजाराम शास्त्री, महेश शर्मा, सुरेश गौतम, चंद्रप्रकाश शर्मा गणपत लाल, विवेक शर्मा, रामप्रसाद, बनवारी लाल, दुर्गाशंकर, अश्विनी शर्मा, बुद्धिप्रकाश शर्मा, राजेश भट्ट, रमाकांत शर्मा, भगीरथ पारीक, विष्णु पारीक, राधा शर्मा, अंजना गौतम, हेमलता शर्मा, विद्या शर्मा, राजकुमारी शर्मा, अरविंद पंचोली, अंत्योदय शर्मा, अंकुर जोशी, सुमित, कार्तिक आदि मौजूद रहे।