सीरवी समाज के धर्मगुरु और पूर्व कैबिनेट मंत्री दीवान माधवसिंह शुक्रवार को नवोड़ा बेरा रायपुर आएंगे। नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल माली के अनुरोध पर उनके निवास पर स्वागत समारोह रखा है। दीवान माधवसिंह अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा व्रत उद्यापन समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, कृषि विपणन निदेशक जयपुर राजेश चौहान, सोजत विधायक शोभा चौहान, मानवजीतसिंह रायपुर विशिष्ट अतिथि रहेंगे। धर्मगुरु के आगमन से पहले गुरुवार रात 8.30 बजे से नवोड़ा बेरा में भजन संध्या होगी। सुप्रसिद्ध भजन गायक और गौभक्त ओम मुंडेल भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।