गदरेटा | कसेमलीफाटक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत प्रशासक अजुद्धीबाई, एडीएम जब्बर सिंह, एसडीएम सुनील झिंगोनिया, नायब तहसीलदार मोहनलाल पंकज, प्रगति प्रसार अधिकारी दीपक मीणा, समाज कल्याण विभाग मामराज सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं जमीन में नाम शुद्धि का एक परिवाद आया। राजस्व विभाग ने शिविर के दौरान ही नाम शुद्धि कर दी। ग्राम पंचायत ने आबादी भूमि के पट्टे की जानकारी दी। वीबीजीरामजी योजना की जानकारी दी। पशुपालन विभाग ने पशु बीमा पॉलिसी बनाई। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने पेंशन सत्यापन किया। पालनहार योजना के कार्ड बनाए। राजस्व विभाग ने बंटबारा, सीमाज्ञान, नामांतरण खोले। फार्मर आईडी बनाई। कृषि विभाग ने तार बंधी, पाइप लाइन, कृषि यंत्र के आवेदन लिए।