टोंक| काफला बाजार के समीप बताशे वालों की गली के सामने पिछले दो साल से सड़क टूटी हुई है। इस सड़क को सांसद भी देख चुके हैं। यहां से विधायक भी टोंक आते हैं गुजरते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की गाडियों भी जाती है। लेकिन दो साल से नगर परिषद एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग तक इसकी सुध नहीं ले रहा है। जिसके कारण लोग खासे परेशान हो रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -अमजद, टोंक