ब्यावर| मेवाड़ी गेट के बाहर सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क जर्जर होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बरसात के समय वाहन चालकों को खासी परेशानी होती है। स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग की है। - संदीप शर्मा