सवाई माधोपुर | ग्राम पंचायत छान के पंचायत भवन के बाहर लगा सार्वजनिक नल पिछले कई दिनों से बंद है तथा पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है।यह नल ऐसे स्थान पर लगा हुआ है,जहां से गांव के लोग एवं आने-जाने वाले राहगीर भी पानी पीते थे। लेकिन वर्तमान में बंद है।वर्तमान भीषण गर्मी के दिनों में ठंडा पानी उपलब्ध न होने के कारण लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सरपंच से मांग कि है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र नल चालू करवाया जाए तथा गर्मी को ध्यान में रखते हुए ठंडे पानी वाटरकूलर की व्यवस्था भी करवाई जाए, ताकि आमजन एवं राहगीरों को राहत मिल सके। -राजेश सैनी, छाण