कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7-8 दिनों बाद चोरी की गई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। चोर वाहन को कसनऊ सरहद में लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि मालगांव निवासी छैलू सिंह ने 24 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 22-23 जून की मध्यरात्रि को चेनार ग्राम (जगावाता का बास) से उनका किराए पर लिया हुआ ट्रैक्टर (आरजे 21 आरएफ 3649) मय ट्रॉली अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कसनऊ सरहद से लावारिस हालत में ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली है। फिलहाल चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।