बारां| जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर बारां जिले में तीसरे मोर्चे ने भी ताल ठोक दी है। पूर्व सभापति कमल राठौर ने घोषणा की है कि मोर्चा जिले की सभी जिला परिषद और पंचायत समितियों में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगा। मोर्चे का उद्देश्य दलगत राजनीति से अलग जनता के अनुकूल राजनीतिक व्यवस्था बनाना और गांवों तक अपना अभियान पहुंचाना है। राठौर ने कहा कि जनता का भरोसा उनके कामों और विजन पर है। इसी आधार पर मोर्चा चुनाव मैदान में उतरेगा और गांवों की सरकार बनाने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की तरह पंचायतीराज चुनाव भी स्वतंत्र तीसरे मोर्चे के रूप में लड़ा जाएगा।