भास्कर न्यूज | सादुलपुर मारपीट कर छीन कर ले जाया गया ट्रक पलटने को लेकर हमीरवास थाने में दो नामजद व चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस के अनुसार मो. साउद पुत्र सलीम व्यापारी निवासी लोहसना बड़ा ने रिपोर्ट दी कि वह मंगलवार को अपने ट्रक में अंबाला से 67 भेड़-बकरियां लेकर झुंझुनूं जा रहा था। गांव राशिद पुत्र फारुक व्यापारी भी उसके साथ था। मंगलवार रात करीब एक बजे सांखू में होटल के पास चार-पांच लोगों के साथ आया एक व्यक्ति उसके ट्रक को छीनकर वहां से भाग गए। वे सांखू चौकी की जाने लगे, तो मौके पर मौजूद आरोपी के सात-आठ साथी उसके साथ मारपीट करने लगे। वे किसी तरह वहां से निकलकर गए, तो दो किमी बाद उनका ट्रक पलटा हुआ मिला और आठ भेड़-बकरियों की मौके पर मौत चुकी थी। पूछताछ करने पर पता चला कि उनका ट्रक लेकर भागने वाला व्यक्ति अरुण उर्फ बांदरिया जाट निवासी बालु की ढाणी, मलसीसर (झुंझुनूं) था। उसके साथियों में पवन राजपूत निवासी सांखू तथा तीन-चार अन्य व्यक्ति थे। रिपोर्ट में लिखा गया कि उसका ट्रक पलटने व भेड़- बकरियां मरने से परिवादी को पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है।