श्रीगंगानगर। विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चुनाव करवाने के लिए रविवार को हुई आमसभा में हंगामा हो गया। किसी मुद्दे पर आक्रोशित कुछ सदस्यों की आपस में धक्का-मुक्की हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आमसभा दोपहर 1:00 बजे के बाद शुरू हुई। इसकी अध्यक्षता रामदयाल गेरा ने की। गेरा ने बताया कि एडवोकेट जसवीर मिशन व जगदीश कामरा को चुनाव अधिकारी तथा अशोक भूतना व राजकुमार पाठक को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। चुनाव अधिकारी सोमवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित करेंगे। गेरा के मुताबिक सदस्यों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी, कोई झगड़ा नहीं हुआ।