बालोतरा | महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा की ओर से महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस-2026 के उपलक्ष्य में एपेक्स की ओर से घोषित सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का समापन पीएमओ डॉ. कमलेश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। शिविर के लाभार्थी पुखराज पारसमल ट्रस्ट रहे। पीएमओ डॉ. चौधरी ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए शिविर के सफल आयोजन के लिए संस्था के सदस्यों व रक्तदाताओं का आभार जताया। रक्तदाता महेंद्र, धर्मेंद्र, राजू गोल, रमजान अहमद व जेठाराम घांची का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्थापक पवन नाहटा, अध्यक्ष अशोक कुमार चौपड़ा, उपाध्यक्ष महावीर भंडारी, सचिव सुरेश कुमार गोठी, स्वरूप भंसाली, सुरेश पुगलिया, उमाशंकर टिबरेवाल, जेठाराम गहलोत आदि मौजूद रहे।