भीलवाड़ा | भीलवाड़ा में विधायक अशोक कुमार कोठारी की पहल खेलेंगे तो खिलेंगे खेल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित तीन खिलाड़ियों का हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। गर्ल्स कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में गर्ल्स कॉलेज सेंटर की कृतिका चौहान और परी पंवार के साथ प्रताप नगर सेंटर की चंचल कंवर पवार ने चयन हासिल किया। योजना के संयोजक विवेक निमावत और खेल संयोजक अजीत जैन के अनुसार तीनों खिलाड़ी 11 नवंबर को प्रशिक्षक मनीषा सोलंकी तथा एथलेटिक्स कोच धर्मपाल यादव के साथ हैदराबाद के लिए रवाना होंगी, जहां देशभर के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।