तिजारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए।हादसा पुलिस थाने के समीप हुआ जहां तेज रफ्तार कार ने जुम्मे की नमाज पढ़ने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया।घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे बाद में जयपुर रेफर कर दिया गया। तिजारा के काजीवाड़ा निवासी इश्तिहार(50) अपने भाई असलम (48)और भतीजे हारिस (25) के साथ बाइक से जुम्मे की नमाज अदा करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस थाने के पास एक तेज रफ्तार कार रॉन्ग साइड से आई और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हारिस की हालत गंभीर देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं इश्तिहार और असलम का इलाज जारी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।