जैसलमेर. जैसलमेर जिले में ऐसे कई रक्तदाता हैं, जो रक्त की कमी के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों को रक्त देकर उनमें जान भर देते हैं। इनमें एक रक्तदाता ऐसे भी हैं, जिन्होंने अब तक 33 बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज की जान बचाई है। रक्तदाता हजाराराम जाम का ओ पॉजिटिव रक्त है। जैसलमेर जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित 35 से 40 बच्चे हैं। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को हर 15 दिन में रक्त चढ़ाया जाता है। ऐसे में उन्हें रक्त की आवश्यकता ज्यादा रहती है। हजाराराम ने बताया कि वह हमेशा आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता होने पर रक्तदान के लिए अस्पताल पहुंच जाते हैं। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहते हैं। गंभीर मरीजों के लिए भी किया रक्तदान हजाराराम जाम जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीज को रक्त उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी ऐसी घटनाएं हैं, जिनमें मरीज की जान को खतरा था। उन्होंने रक्त देकर मरीज की जान बचाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि जिस समय भी आपातकालीन स्थिति में रक्तदान के लिए फोन आता है, तो वह तुरंत हॉस्पिटल पहुंच जाते हैं। वह दूसरे लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अब तक कई लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने उनसे रक्तदान भी करवाया है। ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता होने पर 9983798317 पर संपर्क कर सकते हैं। इस सप्ताह... रक्तदाता हजाराराम