टोंक जिले में तीन दिन बाद बुधवार को एक बार फिर तापमान में गिरावट हुई है। 24 घंटे में तापमान एक डिग्री गिरकर 43 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इधर, नगर परिषद की ओर से टोंक शहर में मुख्य सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। मंगलवार से जिले में हवाओं का दौर शुरू हुआ था। ऐसे में बुधवार को लोगों को गर्मी का एहसास कम हुआ। जिले के रामपुरा के रहने वाले ग्रामीण गोपाल और पोखर ने बताया कि मंगलवार को इतनी गर्मी थी कि घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। तीन दिन बाद मिली गर्मी से राहत तीन दिन से तेज गर्मी और तेज धूप का असर था। इससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा । लोग खासकर दोपहर के समय भी घरों से कम ही निकले थे, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार हो गया था। वही न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा था। आज सुबह से तेज और मध्यम गति से हवा चलने से लोगों को गर्मी और तेज धूप से काफी राहत मिली है। बाजारों में भी मंगलवार के मुकाबले चहल पहल बढ़ी है। इससे पहले 9 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक था, लेकिन उसके बाद 10 मई को गर्मी का असर बढ़ा गया । 10 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तीन दिन तक एक जैसा ही तापमान रहा। फिर आज हवा चलने से मौसम में बदलाव हुआ है।।तेज गर्मी और लू का असर कम हुआ है।