टोंक जिले में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी मौसम साफ रहने के साथ धूप में तेजी बनी हुई है। सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर तक गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। हवा नहीं चलने से सुबह 10 बजे के बाद ही लोगों को तेज गर्मी का असर महसूस होने लगा, जिससे कूलर और एसी का उपयोग फिर से बढ़ गया है। दो दिन से मौसम पूरी तरह साफ रहने के कारण धूप तेज हो गई है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि दो दिन पहले यह 22 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान में भी करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के संकेत हैं। इससे आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हवा नहीं चलने से सुबह 10 बजे बाद बढ़ा असर आज सुबह से हवा नहीं चलने के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप का असर दिखने लगा, जो दोपहर में और बढ़ेगा। संभावना है कि आज इस सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज हो सकती है और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।