टोंक के नगरफोर्ट क्षेत्र के मांडकला में अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाज की धर्मशाला के जीर्णोद्धार की रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम में भामाशाहों ने लाखों रुपए सहयोग की घोषणा की। समारोह में समाज के लोगों ने भाग लिया और वक्ताओं ने शिक्षा व सामाजिक सुधार पर जोर दिया। कार्यक्रम में टोंक सहित बूंदी और सवाई माधोपुर के लोग शामिल हुए। मांडकला स्थित समाज की धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए भामाशाह गोपाल लाल दबकिया नासिरदा और कार्यवाहक विकास अधिकारी सावर चिरंजी लाल वर्मा ने एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की। पलाई गांव के समाज ने एक लाख रुपए और बालापुरा गांव के समाज ने 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा अन्य भामाशाहों ने भी आर्थिक सहयोग दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की बात कही। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल ने अंधविश्वास से दूर रहने और उच्च शिक्षा पर जोर दिया। सामाजिक एकता पर चर्चा जिलाध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल ने समाज में कुरीतियां खत्म करने और सामाजिक व राजनीतिक एकता मजबूत करने की बात कही। समारोह में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश धवलपुरिया ने किया। कार्यक्रम को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके मोहनपुरिया, राष्ट्रीय महासचिव बद्री नारायण झिंगोनिया, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष तारा बेनिवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू लाल खमोकरिया, पूर्व प्रधान देवली शंकुतला वर्मा, चिरोंज प्रशासक कमलेश वर्मा, प्रो. डॉ. राजेन्द्र वर्मा, डॉ. भूषण सालोदिया, रामभज वर्मा, भामाशाह अर्जुन लाल थलेटिया, शंकर लाल फूलेता आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में धर्मेंद्र सालोदिया, महासभा के कोषाध्यक्ष महेन्द्र मंडरावलिया, महामंत्री रामभज वर्मा, राजेश देवतवाल,मीडिया प्रभारी चेतन वर्मा, युवा अध्यक्ष अमित थलहेटिया सहित जिले के साथ ही बूंदी व सवाई माधोपुर जिले के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोग मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश धवलपुरिया ने किया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके मोहनपुरिया, बद्री नारायण झिंगोनिया, तारा बेनिवाल, बाबूलाल खमोकरिया, शंकुतला वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। साथ ही धर्मेंद्र सालोदिया, महेंद्र मंडरावलिया, रामभज वर्मा, राजेश देवतवाल, चेतन वर्मा और अमित थलहेटिया सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।