टोंक स्थित महादेवाली से बैकुंठ धाम तक आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन दिया। महादेवाली गौतम छात्रावास से बैकुंठ धाम तक आम रास्ते के विरोध में गुरुवार को वार्डवासियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ADM विनोद कुमार मीना मिल ज्ञापन देखकर जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। बोले- प्रभावशाली लोगों ने रास्ते पर कब्जा किया वार्डवासियों ने ज्ञापन में बताया कि गौतम छात्रावास से बैकुंठ धाम बहीर शमशान तक करीब एक किलोमीटर तक आम रास्ता है। प्रभावशाली लोगों ने इस रास्ते में अतिक्रमण कर रखा है, इससे जिससे रास्ता संकरा हो गया है। आने-जाने वाले राहगीरों सहित वार्ड वासियों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। रास्ते में कीचड़ हो रही बारिश के दिनों में दोनों तरफ डोलिया होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती जिससे कीचड़ हो जाता है जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। वार्ड वासियों ने बताया कि पहले भी कई बार इस मामले को लेकर अवगत कराया जा चुका है। इस रास्ते का सीमा ज्ञान करा कर अतिक्रमण हटवाया जाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में शंकर लाल सैनी, मांगीलाल, अमर चंद, छोटूलाल, मोहन लाल सैनी, रतनलाल सैनी, हेमलता सैनी, गीता, दीपिका, गुड्डी, बीना सैनी शामिल रही।