टोंक में दो परिवार की तीन नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवा दी गई हैं। इसके आदेश अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली न्यायालय ने जारी किए है। यह कार्रवाई पुलिस थाना नासिरदा द्वारा प्रस्तुत इस्तगासा के आधार पर की गई है। नासिरदा थाना प्रभारी नेकीराम जाट ने बताया कि क्षेत्र में 3 नाबालिग बेटियों की शादी करना चाह रहे थे। सूचना मिलते ही थाना नासिरदा के थानाधिकारी नेकीराम जाट मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद बाल विवाह को रुकवाने के लिए कोर्ट में इस्तगासा पेश करवाया गया। कोर्ट ने नाबालिग बच्चियों के परिवारों को उनकी शादी नहीं करने के लिए पाबंद किया है। यह शादी गुरुवार की रात को होनी थी, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण शादी रोक दी गई। इनपुट: महेंद्र धाकड़, नासिरदा।