टोंक जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकल चुकी है। जिला परिषद के 31 वार्डों और जिले की 8 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय हो गया है। इसके साथ ही चुनाव में दावेदारी करने वाले संभावित प्रत्याशियों के लिए भी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। जिले की 8 पंचायत समितियों में टोंक, मालपुरा और पीपलू के प्रधान पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। टोडारायसिंह का प्रधान पद अनारक्षित रखा गया है। देवली में एसटी, निवाई में ओबीसी, उनियारा में एससी और पचेवर में एससी महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित हुआ है। वहीं जिला परिषद में 11 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। 24 सितंबर को सरपंच-वार्ड पंच की लॉटरी जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के बाद अब 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रदेश के 14,403 सरपंचों और 1,30,589 वार्ड पंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। पंचायती राज चुनाव के तहत इन पदों के लिए पहले 17 और 18 अगस्त को लॉटरी प्रस्तावित थी। इसके बाद 17 और 18 सितंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन इसे अचानक स्थगित कर दिया गया था। जिले की 8 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर आरक्षण जिला परिषद के 31 वार्डों का आरक्षण तय जिला परिषद के 31 वार्डों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण तय किया गया है। इनमें अनारक्षित, एससी, एसटी, ओबीसी के साथ महिला आरक्षित वार्ड भी शामिल हैं। वार्ड 5 और 8 अनारक्षित महिला, वार्ड 6 और 29 एससी महिला, वार्ड 16 और 27 एसटी महिला तथा वार्ड 28 और 30 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। 8 पंचायत समितियों में 160 सदस्य चुने जाएंगे जिले की 8 पंचायत समितियों में कुल 160 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। देवली में 25, मालपुरा में 15, निवाई में 29, पचेवर में 15, पीपलू में 17, टोडारायसिंह में 19, टोंक में 17 और उनियारा में 23 पंचायत समिति सदस्य वार्ड हैं। टोंक जिले में पंचायती राज की स्थिति: जिला परिषद सदस्य-31, पंचायत समितियां-8, पंचायत समिति वार्ड-160, ग्राम पंचायत-282 और ग्राम पंचायत वार्ड पंच-2576।