टोंक जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में NDPS एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज किए और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 56 किलो 681 ग्राम गांजा और गांजे के हरे पौधों के साथ 1 किलो 566 ग्राम डोडा पोस्त और करीब 7 ग्राम 320 मिलीग्राम स्मैक जब्त की गई। इसके अलावा नशीले इंजेक्शन, प्रतिबंधित गोलियां, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। एक दिन में 11 मामले दर्ज, 10 आरोपी गिरफ्तार 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत टोंक एसपी रोशन मीना के निर्देश पर जिला स्पेशल टीम (DST) इंचार्ज ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान NDPS एक्ट के तहत कुल 11 मामले दर्ज किए गए और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त मादक पदार्थों की कुल अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 63 हजार 910 रुपए बताई गई है। गांजा, डोडा पोस्त और स्मैक जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 56 किलो 681 ग्राम गांजा और गांजे के हरे पौधे जब्त किए। इसके साथ ही 1 किलो 566 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और करीब 7 ग्राम 320 मिलीग्राम स्मैक भी बरामद की गई। दूनी थाना पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित गोलियां भी जब्त कीं। इनमें ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड के 4 इंजेक्शन और अल्प्राजोलम की 71 गोलियां शामिल हैं। 1.41 लाख रुपए नकद और मोटरसाइकिल जब्त कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 41 हजार 15 रुपए नकद जब्त किए गए। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। NDPS के 5 वांछित आरोपी भी पकड़े अभियान के दौरान NDPS एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 वांछित आरोपियों को भी पकड़ा गया। इस तरह अभियान में मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों के अलावा 5 वांछित आरोपियों को पकड़े जाने की जानकारी दी गई है।