टोंक में जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगला में रविवार को बनास कलाकार समूह टोंक के तत्वावधान में 17वें रंग मल्हार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता बनास कलाकार समूह के जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह ने की। इस आयोजन में करीब सौ कलाकारों ने भाग लिया और उन्होंने अपनी पेंटिंग्स के जरिए इंद्रदेव से बारिश बरसाने की कामना की। इस वर्ष रंग मल्हार की थीम सन्दूक पर पेंटिंग रही। कार्यक्रम में सभी चित्रकारों ने संदूक पर चित्रकारी कर अपने भावों को उकेरा। कार्यक्रम के संयोजक जसवंत सिंह नरूका ने बताया कि प्रतिवर्ष अच्छी बारिश की कामना के लिए रंग मल्हार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाता है इस वर्ष 17वीं रंग मल्हार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चंद्रवीर सिंह चौहान ने सभी चित्रकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का अवलोकन किया और कलाकारों की प्रशंसा की। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अब बारिश जरूर होगी बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा नन्हे मुन्ने चित्रकारों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर जिस तरह से पेंटिंग्स उकेरी है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कलाकार जिस भावना से किसी भी शैली में लोगों को समझता है, उसका समाज में पॉजिटिव असर जाता है। कलाकार आज रंग मल्हार कार्यक्रम में बारिश की कामना की है, इससे निश्चित पूरी होगी। 100 कलाकार हुए शामिल कार्यक्रम में ताराचंद शर्मा, महेश गुर्जर, शाहिद नकवी, गिरधर सिंह राजावत, मोनू बंजारा, शैलेन्द्र शर्मा, सागर सोयल, उमेश साहू, शेख यावर हबीब, महेन्द्र कुमार वर्मा, पुरुषोत्तम सोनी, रामावतार यादव, महेश जांगिड़़, रजनी शर्मा, शाइस्ता खान, नरेंद्र साहू, साहिबा आदि वरिष्ठ कलाकार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 100 कलाकारों ने भाग लेकर अपनी कला को उकेरा।