टोंक में बग्घी खाना के राजकीय बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल की बालिकाओं को शनिवार को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं गए। यह महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आयोजन किया गया। इसके साथ अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को बुलाने और अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रहार करने के गुर्र भी सुखाए गए। साथ ही, साइबर क्राइम आदि की जानकारी दी। बालिकाओं को जानकारी दी एएसआई अंजना चौधरी, एचसी बीना, एचसी नीलम सहित महिला शक्ति टीम की सोना, सीमा, रसीला, ममता, आशा एवं बीना ने बालिकाओं का आत्म बल बढ़ाने के साथ ही उनको ये अहसास भी कराया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर वक्त साथ है। उनकी जानकारियों एवं आत्मबल बढ़ाने की गतिविधियों का बालिकाओं ने भी सराहना की। कई बालिकाओं ने बताया कि इससे पहले वो इस प्रकार की जानकारी से अनभिज्ञ थी। अन्य बालिकाओं को भी इसकी जानकारी देंगी। जागरुकता से वो अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है। इस बात का भी बालिकाओं को अहसास हुआ। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला सुरक्षा की महिला शक्ति टीम की ओर से जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य विनोद शर्मा, अलका शर्मा, सुशीला चौधरी आदि ने अभियान की सराहना कते हुए बताया कि छात्राओं के लिए ये जानकारी काफी उपयोगी साबित होगी। साथ ही उनका आत्मबल भी बढ़ेगा। बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना उद्देश्य महिला सुरक्षा संकल्प अभियान भारत सरकार के दिशा-निर्देशों एवं पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना, आत्मरक्षा के लिए सक्षम करना, साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देना तथा उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के नेतृत्व में जिले की महिला शक्ति टीम लगातार विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर इस अभियान के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।