टोंक में एक बार फिर मौसम बदल गया है। सोमवार को मौसम साफ रहा। आज जिले में रविवार की तरह बादल छाए नजर नहीं आए। सुबह से सूर्य साफ दिखाई दिया। हवा भी कम ही चल रही है। इसके चलते रविवार के मुकाबले ज्यादा गर्मी का अहसास हो रहा है। लोगों को एक दिन बाद ही फिर गर्मी का अहसास हुआ है। बदले मौसम के चलते आज अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि इससे बीते 24 घंटे पहले न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। अब रात का तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है। वहीं, मौसम साफ होने के बाद दोपहर में गर्मी और बढ़ेगी। उस समय लोगों की आवाजाही भी प्रभावित होगी। लोग घरों से कम ही निकलेंगे। जूस सेंटरों पर भी लोगों की आवाजाही पहले के मुकाबले ज्यादा रहेगी। बता दें, शनिवार रात से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से दो दिन तक टोंक में भी मौसम बदला रहा। शनिवार और रविवार सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे और कभी तेज तो कभी मध्यम गति की हवा चल रही थी। इससे तेज धूप और गर्मी में काफी राहत मिली थी। लेकिन सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ है। आज सुबह 10 बजे के बाद से गर्मी का अहसास रविवार के मुकाबले ज्यादा हो रहा है। ऐसे में लोगों की दिनचर्या फिर प्रभावित होगी। लोग कूलर और एसी का उपयोग एक बार फिर ज्यादा करने लगे हैं।