टोंक जिले में सुबह से रुक-रुक कर कई जगह बूंदाबांदी हो रही है। इसके चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज टोंक जिले के लिए बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसके बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। यह किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले में आज सुबह से ही आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में सूर्य भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। तापमान 3 डिग्री गिरने की आशंका ​मौसम विभाग के अनुसार, जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज बूंदाबांदी होने से 24 घंटे में ही टोंक का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा है। ​मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि येलो अलर्ट को देखते हुए दोपहर या शाम तक जिले के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।