टोंक में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर खुशी जाहिर की है। महिलाओं ने रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम बुधवार को घंटाघर पर हुआ। महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में नारी सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। बीजेपी जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने कहा- इस अधिनियम से महिलाएं केवल सहभागी ही नहीं, बल्कि नेतृत्व की भूमिका में आगे आएंगी। इससे भारतीय लोकतंत्र अधिक संवेदनशील एवं समावेशी बनेगा। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी, वे सशक्त होंगी और ज्यादा आत्मनिर्भर बनेंगी। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,जिला उपाध्यक्ष ममता जाट, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा,शकुंतला वर्मा,बीना छामुनिया,रमा चौधरी,अंजलि गुप्ता,जुली शर्मा, सीमा गौतम, हर्षिता जैन,उषा बैरवा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।