किशनगंज | कस्बे के अमलावदा रोड पर स्थित स्मृति वन में रविवार को पर्यावरण प्रेमी युवाओं ने पेड़-पौधों की सार संभाल कर पानी डाला। लोकेश नागर ने बताया कि हर 7 दिनों के अंतराल में स्मृति वन में लगाए गए पेड़-पौधों की सार संभाल कर पानी डाला जाता है। रविवार को कस्बा निवासी डॉ. संजय धाकड़ व बिजली निगम के चंद्रप्रकाश सुमन के सहयोग से पौधों की सार संभाल की गई। साथ ही नागर ने बताया कि ज्यादा गर्मी आने पर टैंकर से भी पानी दिया जाएगा। स्मृति वन में लगातार पेड़ों की संख्या बढ़ रही है। हाल ही में अमलावदा निवासी राजू प्रजापति ने उनकी पुत्री की स्मृति में पांच पेड़ लगाए थे। जिनमें से दो पेड़ ट्रीगार्ड सहित स्मृति वन में रोपित किए हैं। अमलावदा रोड पर हेमंतराम खींची पेड़ों में पानी देने की सुविधा के लिए व पशुओं को पानी उपलब्ध कराने के लिए ट्यूबवेल से रोड के पास बनी ड्रेन में पानी भर रहे हैं।