पाली | शहर के बांगड़ कॉलेज रोड पर टच एंड फील स्कूल आइटम सेल में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग स्कूल बैग, वॉटर बॉटल, टिफिन, नोटबुक और अन्य स्टेशनरी आइटम को छूकर, देखकर और परखकर खरीदारी कर रहे हैं। सेल में इन सभी आइटम पर 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर सीमित समय के लिए रखा गया है। दुकान के मालिक जगदीश गेहलोत ने बताया कि इस ऑफर की वजह से ग्राहकों में उत्साह बढ़ा है और सेल को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ग्राहकों का कहना है कि इस सेल के जरिए उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले स्कूल आइटम कम दाम में मिल रहे हैं, जिससे हर उम्र के लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं।