टोंक. श्री सांवरिया शृंगार टीम टोंक की ओर से टोंक से श्रीश्याम मंदिर निवाई के लिए निशान पदयात्रा 2 अगस्त को रवा ना होगी। टीम के दीपक जैन, पवन साहू ने बताया कि श्री श्याम मंदिर टोंक से 7वीं निशान पदयात्रा 2 अगस्त को सुबह 7.30 बजे रवाना होगी। निशान यात्रा इसी दिन शाम को श्री श्याम मंदिर निवाई पहुंचेगी।