दीप पाली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चुनाव सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित किए गए। जिसमें सर्व सहमति से जुगनू कोठारी को अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही मुकेश कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, देवीसिंह चौहान को सचिव, शिशपाल सिंह चौधरी को सहसचिव और महेन्द्र चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। चुनाव अधिकारी की भूमिका प्रकाश संखलेचा, राजकुमार कटारिया ने निभाई।