बाड़मेर | प्लांट लवर संस्थान व नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय श्मशान घाट की बुद्ध वाटिका में एक पौधा पूर्वजों के नाम अभियान की शुरुआत हुई। जिला न्यायाधीश अजिताभ आचार्य और विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 मुकेश कुमार ने पौधरोपण किया। अभियान के संयोजक एडवोकेट मनीष शर्मा ने बताया कि श्मशान घाट को हरा-भरा करने व अपनों की स्मृति को चिरस्थायी रखने के उद्देश्य से इस मानसून में अभियान शुरू किया गया। पहले चरण में 21 पौधे लगाए गए। संस्थान ने इनकी देखभाल का संकल्प लिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विष्णुभगवान चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोतम सोलंकी, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया, एडवोकेट सवाई माहेश्वरी ने भी पौधरोपण किया। जिला न्यायाधीश अजिताभ आचार्य ने कहा कि अब पौधों को वृक्ष बनाने का काम नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब बारिश के लिए तरसना पड़ेगा। बढ़ता तापमान संकेत दे रहा है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 मुकेश कुमार ने कहा कि श्मशान का नाम आते ही अलग छवि बनती है।