भीलवाड़ा | आरसी व्यास कॉलोनी में पुराने इंदिरा गांधी सामुदायिक भवन के पास सेक्टर-4 पी पार्क में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क में 3 से 4 बड़े पेड़ काटे गए। इससे वर्षों से बनी हरियाली प्रभावित हुई है। क्षेत्रवासियों ने पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि पार्क के रखरखाव और पेड़ों के संरक्षण को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने यूआईटी से मामले की जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।