उद्योगपति, आर.आर. केबल ग्रुप के निदेशक, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल चुनाव में सभापति प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा के ब्यावर पहुंचने पर पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में स्वागत हुआ। काबरा के साथ महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या भी पहुंचे। महासभा के पूर्व सभापति श्याम सोनी, प्रवीण सोमानी, बाबूलाल मोहता, राकेश जाजू भी प्रचार-प्रसार के लिए साथ रहे। काबरा ने कहा, समाज ने नेतृत्व का अवसर दिया है। समाज हित में काम करेंगे। माहेश्वरी समाज अध्यक्ष दिलीप जाजू ने कहा, काबरा समाज सेवा का संकल्प लेकर सादगी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी का परिणाम है कि उनके पिता रामेश्वरलाल को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। इस मौके पर मंजू भूतड़ा, जयकिशन बल्दुआ, हरीश मूंदड़ा, सूर्यप्रकाश झंवर, मनीष दरक, जुगल मनियार, पुरुषोत्तम जाजू, मधुर गिल्डा, रोहित हेडा सहित अन्य मौजूद रहे।