भास्कर न्यूज | बाड़मेर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सैनिकों की शहादत देश के लिए बलिदान है। इसे भुलाया नहीं जा सकता। यह बात जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा ने कही। राष्ट्रप्रेमियों ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रिफाइनरी के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को श्रद्धांजलि नहीं देने पर नाराजगी जताई गई। इसे शहीदों का अपमान बताया गया। प्रधानमंत्री के थार दौरे के बाद स्थानीय राष्ट्रप्रेमियों में गहरी आहत भावना रही। भारत-पाक बॉर्डर पर सेड़वा उपखंड मुख्यालय में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा रखी। दो मिनट का मौन रखा गया। छह वीर सैनिक शहीद हुए थे। उनके नाम हाल ही में जून 2026 में सार्वजनिक किए गए।