झुंझुनूं | दो दिवसीय जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 21 अप्रैल को मंडावा रोड स्थित स्टेडियम में शुरू होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष आकाश योगी ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना व आगे की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक नामांकन करा सकेंगे। नामांकन के समय खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।