भास्कर न्यूज | जैसलमेर विश्व धरोहर दिवस पर जैसलमेर में दो दिवसीय कार्यक्रम का दूसरा दिन रविवार को उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। यूथ ऑफ जैसलमेर और इंटेक के साझा प्रयासों से हुए आयोजन में युवाओं और आमजन को शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। दूसरे दिन की शुरुआत सुबह गड़ीसर झील परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। युवाओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विरासत को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इसके बाद गड़ीसर से सोनार दुर्ग तक हेरिटेज वॉक हुई। नेतृत्व जैसलमेर टूरिस्ट गाइड वेलफेयर सोसाइटी के वरिष्ठ गाइड नरेंद्र छंगाणी ने किया। उन्होंने दुर्ग की स्थापत्य कला, झरोखों की नक्काशी, ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान संस्था के सचिव महेंद्रसिंह तंवर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के पहले दिन लतीफ खान और समूह की लोक प्रस्तुतियां हुई थीं। दूसरे दिन रचनात्मक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। कक्षा 5वीं से 7वीं में प्रथम अक्षर भारद्वाज सेंटपॉल्स स्कूल और प्रियांशी प्रजापत केवि एएफएस रहीं। द्वितीय भावी जोशी और शान्वी मिश्रा सेंटपॉल्स स्कूल रहीं। तृतीय प्रेरणा और आयुष राठौड़ सेंटपॉल्स स्कूल रहे। कक्षा 8वीं से 10वीं में प्रथम पलक यादव केवि एएफएस और हरगुण कौर सेंटपॉल्स स्कूल रहीं। द्वितीय आयुषी राय एमबीएन और राजेंद्र बलोच सेंटपॉल्स रहे। तृतीय ललिता कुमारी एमबीएन और दिलीप राउमावि थईयात रहे। कक्षा 11वीं और 12वीं में जेसिका केवि एएफएस प्रथम रहीं। कृतिका यादव केवि एएफएस द्वितीय रहीं। खुशबू भाटी एमबीएन तृतीय रहीं। हस्तशिल्प और क्राफ्टिंग में धरा देठा सेंटपॉल्स प्रथम रहीं। रसिका भाटिया द्वितीय रहीं। कावेरी बल्लाणी केवि एएफएस तृतीय रहीं। आयोजन को सफल बनाने में यूथ ऑफ जैसलमेर टीम की टीसा बिस्सा, शौकत अली, श्रीकांत व्यास, मोहित अली, रिया बिस्सा का योगदान रहा। एनसीसी स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी टीम में अमृत सुथार, श्रेयांश कल्ला, विलायत मिर्जा, आदिल मिर्जा, भरतसिंह सिसोदिया शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन जैसलमेर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।