उदयपुर के फतहपुरा चौराहे पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ट्रैफिक सिग्नल कंट्रोल सिस्टम की चार महीने की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस अवधि के दौरान इस जंक्शन से करीब 50 लाख वाहन गुजरे हैं। यहां से प्रतिदिन 35 हजार वाहन दस घंटे में निकलते हैं। इससे वाहनधारियों का सर्कल पर खड़े रहने का टाइम भी घटा और कार्बन उत्सर्जन भी कम हुआ है। यह सिस्टम पूरी तरह से तैयार हो चुका है और पिछले चार महीने से इसको प्रयोग के रूप में देख लिया गया है। अब जल्द ही अभय कमांड सेंटर या जो भी स्थान उपलब्ध कराया जाएगा वहां इसका इंस्टालेशन कर दिया जाएगा। अभी कंपनी अपने स्तर पर इसका संचालन कर रही है। एआई आधारित ट्रैफिक प्रबंधन से जिस भी लेन में वाहन ज्यादा हो जाते है वहां AI उस लेन की रेड लाइट को ग्रीन सिग्नल देता है। अब समझें डेटा से एआई ट्रैफिक सिस्टम के फायदे सबसे ज्यादा वाहन सुखाड़िया सर्कल की तरफ से आते हैं। फतहपुरा चौराहा पर सबसे ज्यादा वाहन सुखाड़िया सर्कल से आते हैं। ऐसे में AI सिस्टम होने के बाद इस लेन में जो लंबा जाम लगता है उससे मुक्ति मिली है। आगे चेतक, अंबेरी, प्रतापनगर और दुर्गानर्सरी सहित करीब दस चौराहा पर एआई ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। SR एंटरप्राइजेज के ओजस शुक्ला ने बताया कि हम दूसरे शहरों में भी इस तरह के प्रोजेक्ट को लेकर संभावनाएं तलाश रहे हैं। ऐसे की शुरूआत उदयपुर में एआई ट्रैफिक सिस्टम् को लेकर इस चौराहा पर दस अक्टूबर से वर्किंग शुरू की गई थी। इसके बाद करीब एक महीने तक सिस्टम को सेट करने में समय लगा। इसके बाद नवंबर 2025 के पहले सप्ताह से ये सिस्टम प्रॉपर काम करने लगा। अब आगे क्या होगा… जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी यातायात समिति की बैठक में दिए निर्देशानुसार अब इस सिस्टम की नियमित संचालन की जिम्मेदारी कैसे निभाई जाएगी उसके अनुरुप काम होगा। अभी इसमें जो व्यवस्थाएं संबंधित कंपनी ने अपने स्तर पर की है वे व्यवस्थाएं अब सरकारी एंजेसी स्थायी रूप से करेगी। इसके साथ ही एआई डिस्पले लगने के बाद अब पुराने जो डिस्पले है उनको हटाने के साथ ही चौराहा को व्यवस्थित कियाज जाएगा। इस पर निगरानी अभय कमांड से रखी जाएगी या इसी चौराहा या अन्य जगह से ये भी तय नहीं हुआ। ये तय होती है सिस्टम को इस्टॉल कर वहां से जोड़ा जाएगा। ये खबर भी पढ़े…. राजस्थान में पहली बार AI से मिल रहा ट्रैफिक सिग्नल:उदयपुर में आज से शुरू हुआ ट्रायल, एंबुलेंस-दमकल के सायरन की करेगा पहचान राजस्थान में अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) ट्रैफिक सिग्नल देगा। उदयपुर में आज से इसका ट्रायल शुरू हो गया। इससे चौराहे पर सिग्नल में खड़े वाहन ड्राइवरों को राहत मिलेगी। जिस भी लेन में वाहन ज्यादा होंगे। AI उस लेन की रेड लाइट को ग्रीन सिग्नल दे देगा। (पूरी खबर पढ़े…)